• Mon. Aug 24th, 2026

स्वास्थ्य मंत्रालय का आदेश,एंटीबायोटिक दवाओं का डॉक्टर से पूछ कर करें उपयोग, जानिए वजह

स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा आदेश सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी किया है कि एंटीबायोटिक दवाओं का डॉक्टर से पूछ कर ही उपयोग करें। क्योंकि ज्यादा एंटीबायोटिक दवाओं का अनुचित सेवन करना प्रतिरोध को गति देता है।

Image

बता दें की स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक्स पोस्ट पर लिखा,’एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग केवल डॉक्टर की सलाह पर लें ,क्योंकि एंटीबायोटिक दवाओं का अनुचित सेवन प्रतिरोध को गति देता है” , साथ ही यह भी बताया की, “एंटीबायोटिक प्रतिरोध जीवन के किसी भी चरण में किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है। एंटीबायोटिक प्रतिरोध पशु चिकित्सा मत्स्य पालन और कृषि क्षेत्रों को भी प्रभावित करता है। यदि प्रभावी एंटीबायोटिक का अभाव होगा तो, आधुनिक स्वास्थ्य देखभाल प्रक्रियाएं संभव नहीं हो पाएंगी। “

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *