• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा में प्रिंटिंग प्रेस वालों को चुनाव आयोग की चेतावनी ,चार-चार प्रतियां जिलाधीश के कार्यालय में करवानी होगी जमा

चंडीगढ़।हरियाणा में आचार सहिंता लागू होने के बाद चुनाव आयोग ने सभी प्रिंटिंग प्रेस वालों को सख्त चेतावनी दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव- 2024 के दौरान जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 के अनुसार कोई भी प्रिंटिंग प्रेस व प्रिंटिंग प्रेस का मालिक चुनाव प्रचार से संबंधित किसी भी प्रकार की गैर कानूनी सामग्री छाप कर नहीं दे सकता। दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

इसके आलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कोई छपाई दस्तावेज किसी के धर्म, जाति, समाज, भाषा या चरित्र हनन का प्रकाशन करता है तो वह गैरकानूनी होगा। उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग प्रेस मालिक एवं प्रिंटरज प्रत्येक छपाई की सामग्री के मुख्य पृष्ठ पर अपना पूरा पता प्रिंटिंग प्रेस सहित मुद्रित करेंगे। छपाई के संबंध में प्रत्येक प्रिंटिंग प्रेस मालिक को निर्धारित प्रपत्र 1 व 2 दो छपाई से संबंधित घोषणा जो कि दो व्यक्तियों द्वारा सत्यापित हो जिलाधीश के कार्यालय में छपाई के तुरंत बाद चार-चार प्रतियां जमा करवानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रिंटिंग प्रेस मालिक इन निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *