• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा में नन्ही बच्ची के सिर से उठा पिता का साया , तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

हरियाणा। हरियाणा के करनाल में इंद्री-यमुनानगर स्टेट हाइवे पर बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक करीब 15 फुट हवा में उछला और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल युवक को आस -पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।राहगीरों ने घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अपनी जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक की पहचान बयाना गांव निवासी अंकित सैनी के रूप में हुई। वह करनाल के बसंत बिहार में अपने परिवार के साथ रह रहता था। अंकित देर रात को ड्यूटी खत्म करके घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार गाड़ी आई और बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अंकित करीब 15 फुट की ऊंचाई तक उछला और सड़क पर जा गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तेज रफ्तार के चलते गाड़ी चालक गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाए और 100 मीटर दूर ही गाड़ी खेत में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद गाड़ी सवार चारों युवक भी फरार हो गए।

3 साल पहले हुई थी शादी

​​​​​मृतक अंकित के परिजनों ने जानकारी दी कि अंकित की करीब 3 साल पहले ही शादी हुई थी। उसकी एक छोटी सी बच्ची भी है। अंकित की मौत के बाद परिजनों का रो -रोकर बुरा हाल हो गया है।

लोगों ने कहा :रोड के हालात खराब

हादसे के बाद लोगों ने प्रशासन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इंद्री रोड के हालात बहुत ही खराब है। लोगों का कहना है कि यहां पर जगह जगह पर सड़क टूटी हुई है और लाइटों की कोई भी व्यवस्था नहीं है। आए दिन कोई न कोई हादसा होता है और हादसे में या तो किसी की जान जाती है या फिर किसी की जान जाती है। प्रशासन का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है।

पुलिस जुटी जांच में

​​​​​​​सदर थाना के SHO राजपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को रात को ही पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया था। वहीं दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया था। आज मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस कार चालकों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *