• Sun. Sep 13th, 2026

चरखी दादरी : स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा , देह व्यापार का किया भंड़ाफोड़

हरियाणा। हरियाणा के चरखी दादरी में बस स्टैंड चौकी के पास स्पा सेंटर पर देह व्यापार रैकेट का भंड़ाफोड़ किया गया। मंगलवार सुबह पुलिस की पूरी टीम ने डीएसपी हेडक्वार्टर विनोद शंकर की अगुवाई में स्पा सेंटर में छापा मारा। पुलिस को मौके पर चार युवतियां मिली । चरखी दादरी थाना पुलिस ने इस दौरान भिवानी के सेवा नगर निवासी बिंटू और सांवड़ निवासी रामबीर को गिरतार करके उनके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया।

डीएसपी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली कि बस स्टैंड के पास स्थित एक कॉम्प्लेक्स में जन्नत स्पा सेंटर की आड़ में वहां देह व्यापार का अनैतिक काम किया जा रहा है। इसके बाद डीएसपी ने टीम के साथ मिलकर योजना बनाकर उनका एक कर्मचारी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर पर भेजा । इस दौरान डीएसपी समेत शहर थाना प्रभारी रमेश कुमार, महिला थाना से पीएसआई सोनिया समेत अन्य महिला पुलिस कर्मचारियों की संयुक्त टीम दबिश के लिए अलर्ट रही।

डीएसपी ने बताया कि बोगस ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिसकर्मी ने मैनेजर से हुई बातचीत के बाद सूचना दे दी। इसके बाद अलर्ट संयुक्त पुलिस टीम स्पा सेंटर पहुंची। जहां पुलिस को भेजे गए पुलिसकर्मी समेत एक युवती मौजूद मिली। इसके अलावा चार युवतियां काउंटर के पास बैठी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर को काबू कर लिया और पूछताछ की। पुलिस ने इस संबंध में बिंटू और रामबीर के खिलाफ धारा 3(2)ए,बी/4/5 अनैतिक तस्करी (रोकथाम अधिनियम) 104 सन् 1956 और 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *