• Sun. Sep 13th, 2026

हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर विज का विपक्ष पर तंज ,बोले – “4 जून को राक्षस होंगे धाराशाही”

हरियाणा।हरियाणा में लोकसभा चुनावों को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में 11 सीटों पर भाजपा के जितने का दावा किया है । उन्होंने कहा कि इनमे 10 हरियाणा की और 1 चंडीगढ़ सीटों पर बहुत बड़े मार्जिन से भाजपा जीतेगी।

पत्रकारों इसे बातचीत करते हुए अनिल विज ने कहा की लोकसभा की सभी सीटों पर चेहरा कोई भी हो लेकिन चुनाव नरेंद्र मोदी लड़ रहे है इस लिए हमने अपना कैंपेनिंग शुरू कर दिया है। वही अंबाला लोकसभा सीट को लेकर विपक्ष ने परिवारवाद का आरोप लगाया है जिसपर विज ने कहा की बन्तो कटारिया सिर्फ रतनलाल कटारिया की पत्नी ही नहीं बल्कि पार्टी की एहम सदस्य और एक एक्टिव वर्कर है।

मंत्री मंडल विस्तार की जानकारी से किया इंकार

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अनिल विज ने कहा की मुझे कोई जानकारी नहीं है।घरौंडा में आज भाजपा रैली को लेकर पूर्व गृह मंत्री अनिल विज से सवाल किया गया की क्या वे इस रैली में शामिल होगे या नही तो उन्होंने कहा की उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, अभी मैं चंडीगढ़ जा रहा हु।

राहुल गाँधी के बयान पर किया पलटकर

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उस बयान पर विज ने पलटवार किया जिसमे उन्होंने कहा था की शक्ति कम करने की जरूरत है इसपर विज ने कहा की शक्ति और राक्षसों की लड़ाई हमेशा होती आई है और उसमे हमेशा राक्षस हारे है और अब भी राक्षस हारेंगे 4 जून को ये सभी धाराशाही होके पड़े होगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *