• Fri. Aug 28th, 2026

CM नायब सैनी का रोहतक दौरा हुआ रद्द , मंत्रिमंडल विस्तार के चलते लिया ये फैसला

हरियाणा।CM नायब सैनी आज पहली बार सीएम बनने के बाद हरियाणा में पहुंचे हैं। इसके पीछे हरियाणा में लोकसभा चुनावों के प्रचार का आगाज करना भी है।इसके साथ मुख्यमंत्री नायब सैनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की रैली से पहले रोहतक दौरा करने वाले थे लेकिन मिली सूचना के अनुसार उनका दौरा कैंसिल हो गया है। कहा जा रहा है ऐसा मंत्री मंडल के विस्तार पर आयोजित कार्यक्रम के चलते ये फैसला लिया गया है और उनके यह बदलाव किया गया है।

 

सीएम नायब सैनी मंगलवार को पंचकूला में पहुंचे जहां उन्होंने नाडा साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की। इसके बाद वो अम्बाला के लिए रवाना हो गए। जहां पर भाजपा कार्यकर्तों ने उनका जरोदार स्वागत किया। लेकिन इस दौरान पूर्व गृह मंत्री अनिल विज नदारद दिखे। इसके बाद सीएम का काफिला करनाल के लिए रवाना हो गया। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सैनी रोहतक आने थे। इस दौरान वे पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के आवास पर पहुंच कर उनके भाई के देहांत पर सांत्वना देने का कार्यक्रम निर्धारित था।

जानकारी के अनुसार सीएम करनाल से सीधे रोहतक आते और करीब एक घंटे तक रुकने के बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना होते। लेकिन अब रोहतक का दौरा कैंसिल कर दिया है।लेकिन कहा जा रहा है कि मंत्री मंडल का विस्तार करने के लिए यह बदलाव किया गया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में मंत्रीमंडल के विस्तार का कार्यक्रम होना है। जिसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी मौजूद रहेंगे। हरियाणा के राजभवन में मंगलवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया है।

मंत्री मंडल का होगा विस्तार
हरियाणा के राजभवन में मंगलवार को मंत्रियों का शपथ ग्रहण आयोजित किया है। सूत्रों के अनुसार नई सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज शाम 4:30 होगा। सूत्रों के अनुसार, आज छह विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सभी की नजरें पूर्व गृहमंत्री अनिल विज पर टिकी हैं। सूत्रों के अनुसार, आज मंत्रिमंडल में सुभाष सुधा, सीमा त्रिखा, संजय सिंह, कमल गुप्ता, विशंभर वाल्मीकि, अभय यादव को शामिल किया जाएगा। अनिल विज का नाम इस सूची में शामिल नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *