• Wed. Mar 18th, 2026

पूर्व CM मनोहर लाल को मिलेगी Z+ सिक्योरिटी , इसलिए लिया ये फैसला , विज का कम होगा सुरक्षा घेरा

हरियाणा। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर को Z+ सिक्योरिटी दिए जाने की खबर सामने आई है । मिली जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन वन और टू के कारण उन्हें खतरा हो सकता है इसलिए उनको सुरक्षा देने का सरकार ने ये फैसला लिया है। दूसरी तरफ पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की सुरक्षा का घेरा कम किया जाएगा।

Z+ सिक्योरिटी के हरियाणा में तीन नेता
हरियाणा में अब Z प्लस सिक्योरिटी वाले 3 नेता हो जाएंगे। जिसमें गर्वनर बंडारू दत्तात्रेय, सीएम नायब सैनी के साथ पूर्व सीएम मनोहर लाल भी शामिल हो जाएंगे। Z प्लस सुरक्षा में 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान तैनात किए जाते हैं।वहीं हाल ही में पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली थी।

इसलिए मिली सिक्योरिटी
सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में किसान आंदोलन हुआ था। अब किसान आंदोलन दो चल रहा है। हालांकि किसान आंदोलन -2 के दौरान ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, मगर सुरक्षा आकलन कमेटी ने पाया कि पूर्व सीएम मनोहर लाल पर खतरे को देखते हुए जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा देना उचित होगा। इस आकलन के आधार पर उन्हें जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *