• Sun. Aug 30th, 2026

सोनीपत :CM फ्लाइंग का खाद्य आपूर्ति विभाग में छापा ,इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर मिले गैरहाजिर

हरियाणा। CM फ्लाइंग की टीम ने आज सुबह सोनीपत में गोहाना के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग अचानक छापेमारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को विभाग में चार कर्मी कार्यालय से अनुपस्थित मिले है। टीम कार्यालय में रिकार्ड खंगाल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम इंस्पेक्टर सुनील, इंस्पेक्टर श्रवण व सत्यनारायण के साथ गोहाना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंची। टीम ने कार्यालय में जाते ही रजिस्टर की जांच की। जिसमें 14 अधिकारियों-कर्मचारियों में से चार अनुपस्थित मिले है। इनमें दो इंस्पेक्टर व दो सब इंस्पेक्टर बताए जा रहे हैं। टीम ने कार्यालय में रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। टीम कार्यालय में रजिस्टरों की जांच कर रही है। आपूर्ति को लेकर रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *