• Thu. Aug 27th, 2026

हरियाणा में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक- युवती को बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटा ,वीडियो वायरल

हरियाणा।हरियाणा के गुरुग्राम में सरेआम बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक-युवती को लात-घूंसों से पीटा।बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुग्राम की बसई रोड स्थित नवजीवन हॉस्पिटल के सामने की है।जहां बदमाश स्कॉर्पियो में सवार होकर आए और युवक युवती पर कांच की बोतलें मारी।जिसके बाद उनकी ये दबंगई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं पुलिस अभी इस केस में शिकायत का इंतजार कर रही है।

वायरल वीडियो में स्कॉर्पियो में सवार होकर कुछ दबंग बीच सड़क पर ही स्कॉर्पियो को रोक देते हैं। इसके बाद वह युवक से मारपीट शुरू कर देते हैं। रविवार शाम होली के दिन हुई वारदात में युवती दबंगों को रोकने की कोशिश करती है। यह देखकर दबंग उस पर भी भड़क गए और उसके साथ भी मारपीट करने लगे।

ऑटो में सवार था कपल
प्रत्यक्षदर्शी योगेश ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब 5 बजे की है। जब बसई रोड पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई। स्कॉर्पियो के पीछे एक ऑटो आ रहा था, जिसमें एक युवती और दो युवक सवार थे। स्कॉर्पियो सवार युवकों और ऑटो सवार ने शराब पी रखी थी। जिससे उनकी आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद स्कॉर्पियो सवार युवकों ने ऑटो वाले को रोक लिया और मारपीट करने लगे।

दबंगों ने इसके बाद युवक-युवती से भी मारपीट की। इस दौरान वहां जमा भीड़ चुपचाप खड़ी रही। इसके बाद युवती उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे लेट गई। युवती को गाड़ी के आगे लेटते देख दबंग स्कॉर्पियो में बैठकर वहां से फरार हो गए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *