• Tue. Sep 8th, 2026

Boxer Vijender Singh : कांग्रेस को बड़ा झटका ,बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने थामा भाजपा का दामन

Boxer Vijender Singh : लोकसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। बता दें की बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने दिल्ली मुख्यालय पहुंच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। कुछ समय पहले बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था कि जनता जहां चाहें मैं तैयार हूं।

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने बीजेपी में शामिल होने के मौके पर कहा कि जिस तरह देश-विदेश में खिलाड़ियों का मान-सम्मान बढ़ा है, खिलाड़ी उसके लिए बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि “मैं चाहूंता कि इस सरकार में रहकर खिलाड़ियों के लिए अधिक से अधिक काम कर सकूं।”

2019 से पहले रखा था राजनीति में कदम
आपको बता दें विजेंदर सिंह ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से लड़ा था। हालांकि, वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से चुनाव हार गए थे। बिधूड़ी को 6 लाख 87 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा को 3 लाख 19 हजार से ज्यादा और विजेंदर को 1 लाख 64 हजार से ज्यादा वोट मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *