• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा में 4 बहनों के इकलौते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , परिजनों ने बताया ये कारण

हरियाणा। हरियाणा के झज्जर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव उसके प्लाट में पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया l

जानकारी अनुसार मृतक की पहचान 41 वर्षीय धर्मेंद्र निवासी गांव धौड़ के रूप में हुई है l धर्मेंद्र अविवाहित था और खेती बाड़ी का काम करता था l उसकी चार बहनें और एक भाई है l वह परिवार में इकलौता कमाने वाला था l झज्जर के दुजाना थाना से आए जांच अधिकारी एएसआई संजय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धौड़ गांव में धर्मेंद्र नामक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वह दो दिन से मानसिक रूप से परेशान था।

पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर 174 की इत्फ़ाकिया कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *