• Tue. Sep 8th, 2026

हरियाणा :सैलून में तीन युवकों ने रिसेप्शनिस्ट से की छेड़छाड़ ,सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

हरियाणा। हरियाणा के करनाल में एक सैलून पर 3 युवकों द्वारा रिसेप्शनिस्ट के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।इसके बाद सलून के कर्मचारी ने बीच-बचाव किया तो तीनों युवकों ने कर्मचारी पर हमला आरोपी मौके से फरार हो गए।

घायल हुए कर्मचारी ने सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया और मेडिकल के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। रिसेप्शनिस्ट ने भी अपनी तरफ से एक शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है।

CCTV कैमरे में कैद वारदात
रिसेप्शनिस्ट के साथ अभद्रता व कर्मचारी के साथ मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। जिसमें नजर आ रहा है कि तीन युवक सैलून के अंदर आते हैं। रिसेप्शनिस्ट ने उनसे पूछा कि क्या काम करवाना है, जिसके बाद युवकों ने एक अश्लील जवाब दिया। जिसको शब्दों में भी बयां कर पाना मुश्किल है। युवकों की अश्लील अभद्रता और छेड़छाड़ भरे रवैये का रिसेप्शनिस्ट ने विरोध किया।जिसके बाद कर्मचारी ने युवक को सैलून से बहार कर दिया। लेकिन युवकों ने बाहर खड़े होकर रिसेप्शनिस्ट से गलत इशारे शुरू कर दिए।

कर्मचारी बाहर आकर उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहता है।आरोपी युवक सैलून से चले जाते हैं, लेकिन उसके दो घंटे बाद वापस आते हैं। उनमे से एक युवक अचानक कर्मचारी पर हमला कर देता है और बुरी तरीके से मारपीट करता है। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग बीच-बचाव करते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *