• Tue. Sep 8th, 2026

Kaithal: AAP की रैली परमिशन पर चुनाव आयोग ने अपशब्द लिखकर किया रिजेक्ट , एसडीएम ने 5 कर्मचारी किये सस्पेंड

Kaithal: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों द्वारा अपने अपने स्तर पर जोरदार तैयारियां की जा रही है। लेकिन इस बीच कैथल से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की आम आदमी पार्टी ने अपने दो कार्यक्रम के लिए कैथल चुनाव आयोग से परमिशन मांगी थी। लेकिन उनके दोनो आवेदन को वेबसाइट पर अपशब्द लिखकर रिजेक्ट कर दिया।

एसडीएम कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर की कारगुजारी से नाराज एसडीएम ने शुक्रवार को पांच ऑपरेटरों को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए शिकायत भेजी है। साइबर पुलिस ने आयोग की वेबसाइट हैक करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी के कुरुक्षेत्र लोकसभा प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दफ्तर में भी अब बीजेपी के लोग बैठे हुए हैं। जिनसे हम कार्यक्रम करने की अनुमति मांगते हैं और बदले में हमें अपशब्द कहकर कार्यक्रम को रिजेक्ट किया जाता है। देश की जनता देख रही है कि किस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या करके उसका मजाक बना रही हैं।

One thought on “Kaithal: AAP की रैली परमिशन पर चुनाव आयोग ने अपशब्द लिखकर किया रिजेक्ट , एसडीएम ने 5 कर्मचारी किये सस्पेंड”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *