• Sat. Sep 12th, 2026

Sonipat: बाइक सवार हमलावरों ने युवक की गोली मारकर की हत्या

Sonipat: सोनीपत में बेखौफ बदमाशों ने द्वारा दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए और युवक की गोली मारकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मोहाना थाना व सीआईए गोहाना की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लोगों के बयान दर्ज करके अपनी आगामी करवाई शुरू कर दी है।

जानकारी क अनुसार मामला सोनीपत के गांव मोहाना का है। मृतक युवक का नाम रवि बताया जा रहा है। रवि घटना से पहले घर से बाजार की तरफ गया था। रस्ते में तीन बाइक सवार हमलावरों ने रवि पर फायर किये और फरार हो गए। जिसके बाद रवि की मौके पर ही मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *