• Sun. Sep 6th, 2026

Haryana Loksabha Chunav 2024 : :इनेलो ने अंबाला लोकसभा सीट से गुरप्रीत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा

Haryana Loksabha Chunav 2024 : हरियाणा में भाजपा पार्टी के बाद इनेलो ने भी अंबाला लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चंडीगढ़ में गुरुवार को इनेलो नेता अभय चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में इनेलो नेता गुरप्रीत सिंह गिल को अंबाला लोकसभा से मैदान में उतारा है।

गुरप्रीत सिंह गिल मूलरुप से करनाल के सेक्ट र-14 का रहने वाला है। LLB करने के पश्चात पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में वकालत भी कर रहे है। अब गुरप्रीत गिल पंचकूला में ही रह रहा है। पार्टी के पदाधिकारियों के मुताबिक, गुरप्रीत गिल वकालत के साथ-साथ पार्टी के काम भी करते है।

भाजपा से बंतो को देंगे टक्कर
भाजपा के बाद इनेलो ने भी अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है,लेकिन अभी कांग्रेस और जजपा मंथन करने में जुटी है।भाजपा की तरफ से अंबाला के सांसद रहे स्व. रतन लाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया चुनावी मैदान में उतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *