• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा में दर्दनाक हादसा: अम्बाला में पिकअप -बाइक की भिड़ंत ,2 युवकों की मौत एक घायल

करनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कारकरनाल के 6 लोगों की मौत: हरिद्वार अस्थि विसर्जन जाते समय ट्रक से टकराई कार

हरियाणा। हरियाणा के अंबाला में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पिकअप और बाइक की बूरी तरह भिड़ंत हो जाने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीसरे युवक को गंभीर चोटें आई हुई हैं। सूचना मिलने के बाद पड़ाव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। यहां पुलिस ने पिकअप गाड़ी और बाइक को अपने कब्जे में लिया। वहीं, सिविल अस्पताल पहुंच दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऑर्डर अपनी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यमुनानगर के छछरौली निवासी अजय अपने साथ अमीर अली के साथ अंबाला कैंट अग्निवीर का एग्जाम देने के लिए आया था। एग्जाम खत्म होने के बाद चरखी दादरी निवासी प्रवीण ने लिफ्ट मांगी थी। इसके पश्चात वे बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे।जैसे ही पड़ाव थाने के सामने शास्त्री कॉलोनी कट के पास पहुंचे तो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।जिसजसे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 को घायल अवस्था में अंबाला कैंट सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया।बाद में पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *