• Wed. Aug 26th, 2026

loksbha Chunav : बृजभूषण के बेटे को टिकट मिलने पर पहलवानों ने X पर पोस्ट लिख जताई नाराजगी ,लिखा-बृजभूषण जीत गया……

loksbha Chunav : बीजेपी ने गुरूवार को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की जगह उनके बेटे करण सिंह को टिकट दिया है।

साक्षी मलिक

जिसको लेकर ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक समेत अन्य पहलवानों ने निराशा जताई है। साक्षी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- देश की बेटियां हार गईं, बृजभूषण जीत गया। हम सबने अपना करियर दांव पर लगाया, कई दिन धूप-बारिश में सड़क पर सोये। आज तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया गया। हम कुछ नहीं मांग रहे थे सिर्फ इंसाफ की मांग की थी। गिरफ्तारी छोड़ो आज उसके बेटे को टिकट देके आपने देश की करोड़ों बेटियों का हौसला तोड़ दिया है। टिकट जाएगी तो एक ही परिवार में, क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमजोर होती है? प्रभु श्री राम के नाम पर सिर्फ वोट चाहिए, उनके दिखाए मार्ग का क्या?

बजरंग पूनिया

पहलवान बजरंग पूनिया ने लिखा कि, बीजेपी अपने आपको दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानती है पर अपने लाखों कार्यकर्ताओं में से बृजभूषण के बेटे को टिकट दिया। पंजाब हरियाणा के आंदोलनों में एक नारा यहाँ के लोग लगाते हैं, “सरकारों से ना आस करो, अपनी रखवाली आप करो।” यह देश का दुर्भाग्य है कि मेडल जीतने वाली बेटियां सड़कों पर घसीटी जाएंगी और उनका यौन शोषण करने वाले के बेटे को टिकट देकर सम्मानित किया जाएगा।

 

पहलवान संगीता फोगाट

पहलवान संगीता फोगाट ने भी लिखा कि मैं मौन हूं। बस इस खबर को देखे जा रही हूं। बृजभूषण के बेटे को टिकट देने की खबर पढ़कर देश की महिला खिलाड़ी क्या सोच रही होंगी। देश की वे महिलाएं क्या सोच रही होंगी जिन्होंने ये सब फेस किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *