• Tue. Aug 25th, 2026

Haryana News :युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या ,सुसाइड नोट में किया खुलासा

Haryana News :हरियाणा के रेवाड़ी में एक युवक द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या किये जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और युवक के परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से उतारा। युवक के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है।जिसके आधार पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी जाँच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव मुंडिया खेड़ा निवासी धनराज ने बताया कि उसके पिता सत्यवीर (39) की दिल्ली-जयपुर हाइवे पर काहनावास मोड पर टायर पंक्चर की दुकान है । रोजाना की तरह वह अपनी दुकान पर गए। इसके बाद उन्हें सूचना मिली कि उसके पिता ने दुकान के पीछे खेत में एक पेड़ से लटककर फांसी लगा ली है। सूचना के बाद वह खुद परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया।

इस दौरान पुलिस को मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और 5 पेज का सुसाइड नोट मिला।मृतक ने नोट में लिखा है कि उसने पांच मंजिल का एक मकान आरोपियों से खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था और इसकी एवज में 5 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए थे। बाकी रुपए 30 अप्रैल को देने थे। लेकिन महीपाल ने कहा कि एग्रीमेंट का समय पूरा हो गया और दिए हुए पैसे व मकान को भूल जाओ।

मृतक ने लिखा है कि उसकी मौत का जिम्मेदार महीपाल व उसकी पत्नी मंजूबाला, मंजूबाल का फौजी भाई है जिन्होंने उसके साथ धोखा किया है। यह मकान उनके बच्चों को दिलाया जाए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सुसाइड नोट के आधार पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने की FIR दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *