• Sun. Aug 30th, 2026

 हरियाणा में दुखद खबर : निर्दलीय विधायक का हार्ट अटैक से निधन,पीएम मोदी ने जताया दुख

हरियाणा में इस वक्त की बड़ी ही दुखद खबर सामने आयी है। आज पूरे हरियाणा में मतदान प्रक्रिया जारी है। इस बीच हरियाणा के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह उन्हें दिल का दौरा आया था। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। विधायक के अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया।

आपको बता दें कि राकेश दौलताबाद की उम्र महज 45 साल थी। इसलिए वो युवा विधायकों में से एक थे। राकेश दौलताबाद 2019 में बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इस चुनाव में उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी मनीष यादव को 10185 वोट से हराया था। उन्होंने 2009 और 2014 विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन कड़ी टक्कर में हार गये थे। 2014 में उन्हे बीजेपी के राव नरबीर से 18132 वोट से और 2009 में कांग्रेस के पूर्व मंत्री राव धर्मपाल से 11385 वोट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2019 में उन्हें सफलता मिली और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। बादशाहपुर हरियाणा की सबसे बड़ी विधानसभा है।

 

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राकेश दौलताबाद के निधन पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया X पर लिखा -हरियाणा के विधायक राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने बहुत ही कम उम्र में लोगों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ा नुकसान है। ईश्वर शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *