• Mon. Aug 31st, 2026

CM नायब सैनी का ऐलान : आने वाले दिनों में होंगी 50 हजार नई भर्तियां

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में 50 हजार और भर्तियां की जाएंगी। नायब सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस ने गरीबों को 100-100 गज के प्लाट देने का केवल वादा किया, न प्लाटों के कागज दिये और न कब्जा। जबकि हमारी सरकार ने ऐसे 20 हजार लोगों को प्लाटों का कब्जा भी दिया और कागज भी। जो बच गए हैं, उन्हें भी प्लाट दिये जायेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि 2 किलोवाट तक के कनेक्शनधारकों को बिजली सरचार्ज नहीं देना पड़ेगा। जितनी यूनिट खपत होगी उसी का बिल भरना पड़ेगा। एक महीने तक उपभोक्ता के बाहर जाने पर उसका बिल शून्य आयेगा। इतना ही नहीं, सरकार ने 1.80 लाख रुपये सालाना से कम आय वाले उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर 2 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल स्थापित करने का निर्णय लिया है। इस कार्य पर एक लाख रुपये खर्च आता है जिसमें से 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी हरियाणा सरकार वहन करेगी। सोलर पैनल से यदि बिजली खपत होने के बाद बिजली बचती है तो उसे विद्युत निगम खरीदेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *