• Tue. Sep 1st, 2026

इग्नू में जनवरी 2025 सत्र के लिए री-रेजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी: डॉ. धर्म पाल

GATE 2025: Exam dates announced, know schedule and exam patternGATE 2025: Exam dates announced, know schedule and exam pattern

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने जानकारी दी कि इग्नू, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने जनवरी 2025 सत्र के लिए सभी बैचलर्स और मास्टर पाठ्यक्रमों में री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो विद्यार्थी जनवरी 2024 में इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला ले चुके हैं, उन्हें 31 जनवरी 2025 तक री-रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है।

री-रजिस्ट्रेशन की आवश्यकताएं

  • जो विद्यार्थी जुलाई 2024 सत्र में सेमेस्टर आधारित पाठ्यक्रमों जैसे एमबीए, एमसीए, एमकॉम, बीसीए आदि में दाखिला ले चुके हैं, उन्हें अपने अगले सेमेस्टर में री-रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • विद्यार्थियों ने जनवरी 2025 सत्र में बैचलर्स प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष में दाखिला लिया है, उन्हें जनवरी 2025 में द्वितीय और तृतीय वर्ष में दाखिला करवाना अनिवार्य है।
  • जिन विद्यार्थियों ने जनवरी 2024 में एमए प्रथम वर्ष में दाखिला लिया है, उन्हें जनवरी 2025 में द्वितीय वर्ष में दाखिला लेना होगा।

री-रेजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

विद्यार्थी इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर onlinerr.ignou.ac.in के माध्यम से री-रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। विद्यार्थी अपने दाखिले के समय द्वारा बनाए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

समस्या होने पर संपर्क

यदि विद्यार्थियों को री-रजिस्ट्रेशन में कोई समस्या आ रही है, तो वे इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा, वे rckarnal@ignou.ac.in पर ईमेल भी भेज सकते हैं।

इग्नू द्वारा विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना री-रेजिस्ट्रेशन समय पर खुद से ही करवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *