• Wed. Aug 26th, 2026

झज्जर में पति ने कस्सी से वार कर पत्नी की हत्या, फिर खुद पहुंच गया थाने में

🛑 सिरसा में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना🛑 सिरसा में खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी की गर्दन काटकर की निर्मम हत्या, खुद फोन कर दी पुलिस को सूचना

ALKAH HARYANA ( Jhajjar News ) झज्जर: हरियाणा के झज्जर जिले में घरेलू विवाद के चलते पति ने कस्सी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना तब हुई जब दोनों काम के लिए प्लॉट पर गए थे। देर तक घर न लौटने पर जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो महिला घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

झगड़े के बाद पति ने किया हमला

मृतक महिला की पहचान सरिता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 12 जनवरी (रविवार) की सुबह सरिता अपने पति ओमबीर के साथ प्लॉट में काम करने गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान गुस्से में आकर ओमबीर ने कस्सी से पत्नी के सिर पर हमला कर दिया

हमले के बाद सरिता गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गई। जब दोनों काफी देर तक घर नहीं लौटे, तो परिवार के सदस्य प्लॉट पर पहुंचे, जहां उन्होंने सरिता को लहूलुहान हालत में पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह खबर पढ़े – 6 लाख खर्च कर पत्नी को बनाया नर्स, नर्स बनते ही छोड़ दिया पति का साथ

हत्या के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

पत्नी की हत्या करने के बाद ओमबीर खुद छुछकवास थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। थान प्रभारी नरेंद्र ने बताया कि पति-पत्नी के झगड़े के दौरान कस्सी से वार करने की घटना सामने आई है, जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। #JhajjarMurder #CrimeNews #DomesticViolence #HaryanaNews #HusbandKillsWife

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *