• Sun. Aug 23rd, 2026

“एक्सीडेंटल पीएम” पर विवाद: हुड्डा बोले – मनोहर लाल खुद “एक्सीडेंटल सीएम”

Controversy over "accidental PM": Hooda said - Manohar Lal himself is "accidental CM"Controversy over "accidental PM": Hooda said - Manohar Lal himself is "accidental CM"

ALAKH Haryana (Rohtak News ): केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल द्वारा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को “एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” कहे जाने पर सियासी बवाल मच गया है। इस बयान पर पलटवार करते हुए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मनोहर लाल को ही “एक्सीडेंटल चीफ मिनिस्टर” कह दिया।

हुड्डा का पलटवार: “जो खुद एक्सीडेंटल सीएम बना, उसे यह कहना शोभा नहीं देता”

भूपेंद्र सिंह हुड्डा रोहतक स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा, “जो खुद ही एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री बना हो, उसे किसी को एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री कहना शोभा नहीं देता।”

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को जितना सम्मान दिया है, उतना किसी और पार्टी ने नहीं दिया। कांग्रेस ने ही उन्हें संविधान निर्माण समिति का अध्यक्ष बनाया था।

बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान, सरकार से मुआवजे की मांग

हुड्डा ने प्रदेश सरकार से मांग की कि बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की गिरदावरी कराकर किसानों को तुरंत मुआवजा दिया जाए। उन्होंने बताया कि कई किसान अपनी फसलें खराब होने की शिकायत लेकर उनसे मिले हैं और सरकार को उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

किसान आंदोलन और बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा

किसान आंदोलन को लेकर भी हुड्डा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को अपना अड़ियल रवैया त्यागकर किसानों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारी किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ती तबीयत को लेकर भी चिंता जताई।

इसके अलावा, हुड्डा ने मौजूदा प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार अपराधों पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *