• Sat. Sep 12th, 2026

रोहतक: रिश्वत लेते पकड़ा गया आयकर अधिकारी, सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Byalakhharyana@123

Mar 15, 2025
Rohtak: Income tax officer caught taking bribe, arrested by CBIRohtak: Income tax officer caught taking bribe, arrested by CBI

सीबीआई ने रोहतक जिले में एक आयकर अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने नोटिस से संबंधित मामले में 50 हजार रुपये की मांग की थी। सीबीआई की टीम ने आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई और अब उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।

फर्जी नाम से ले रहा था रिश्वत

गिरफ्तार अधिकारी की पहचान हेमंत नैन के रूप में हुई है, जिसने अपनी पहचान छिपाने के लिए संजय कुमार नाम का इस्तेमाल किया था। हेमंत नैन ने दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस में 62 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति से 50 हजार रुपये की रिश्वत ली थी। सीबीआई ने इस मामले में 9 मार्च को केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

5 फरवरी को हुई थी पहली कॉल

शिकायतकर्ता की बेटी के अनुसार, 5 फरवरी को उनके पिता को एक वॉट्सऐप कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को संजय कुमार बताकर रिश्वत की मांग की। आरोपी ने बताया कि 1 करोड़ रुपये से जुड़ा एक आयकर नोटिस जारी होने वाला था, जिसे सुलझाने के लिए पैसे देने होंगे।

2 लाख में हुआ सौदा, 50 हजार लेते ही पकड़ा गया

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी हेमंत नैन ने शुरुआत में 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, लेकिन बाद में सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये आरोपी को दिल्ली के नेताजी सुभाष पैलेस में दिए गए, जहां सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया

आयकर नोटिस के नाम पर रिश्वत की मांग

शिकायतकर्ता के पिता को 2019-20 के वित्तीय वर्ष और 2020-21 के मूल्यांकन वर्ष के लिए आयकर विभाग से एक नोटिस मिला था। उन्होंने 28 जनवरी को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना पक्ष रखा था। लेकिन 5 फरवरी को आरोपी ने वॉट्सऐप कॉल कर रिश्वत मांगी

अब सीबीआई आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *