• Sat. Sep 12th, 2026

रोहतक: ट्रक में लगी आग में जिंदा जला ड्राइवर, 12 घंटे से ढाबे के पास खड़ा था वाहन,लोग बनाते रहे वीडियो

Byalakhharyana@123

Mar 15, 2025
हरियाणा सरकार का किसानों को अहम निर्देश: फसल नुकसान के दावे जल्द करें अपलोडहरियाणा सरकार का किसानों को अहम निर्देश: फसल नुकसान के दावे जल्द करें अपलोड

रोहतक के महम में एक आयशर ट्रक में आग लगने से ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना आधी रात को हुई, जब ट्रक के केबिन में अचानक आग भड़क गई। ट्रक के अंदर सो रहे ड्राइवर कुलदीप सिंह बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए। आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है।

12 घंटे से ढाबे के पास खड़ा था ट्रक

घटना महम के बहलबा गांव जाने वाले रास्ते पर स्थित जय जवान फैमिली ढाबे के पास हुई। ढाबे के मालिक के मुताबिक, ट्रक गुरुवार दोपहर 1 बजे से ही वहां खड़ा था। उसमें ड्राइवर कुलदीप और पिंटा नाम का व्यक्ति मौजूद थे। ढाबा मालिक ने कुलदीप से ट्रक हटाने को कहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया

आधी रात को ट्रक में अचानक लगी आग

रात करीब 1 बजे ट्रक के केबिन से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और होटल के सबमर्सिबल पंप से आग बुझाने की कोशिश की। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने ही आग पर काबू पा लिया

अस्पताल पहुंचते ही मौत की पुष्टि

आग बुझने के बाद ड्राइवर कुलदीप को ट्रक से बाहर निकाला गया और महम के सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से लुधियाना निवासी कुलदीप सिंह के रूप में हुई।

पुलिस कर रही जांच, आग लगने का कारण अज्ञात

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के पीजीआई डेड हाउस भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। फिलहाल, आग लगने के असल कारणों का खुलासा नहीं हो सका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *