• Tue. Sep 1st, 2026

जींद में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार, कुंडी से किया सिर पर वार

Byalakhharyana@123

Apr 5, 2025
Shocking incident in Jind: Husband arrested for killing wife, hit her on the head with a latchShocking incident in Jind: Husband arrested for killing wife, hit her on the head with a latch

अलख हरियाणा | जींद, नरवाना
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने इतना भयानक रूप ले लिया कि पति ने चटनी कूटने वाली भारी पत्थर की कुंडी से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह दर्दनाक घटना नरवाना की इंदिरा कॉलोनी की है, जहां फतेहाबाद जिले के भूना निवासी सूरज और उसकी 28 वर्षीय पत्नी नेहा पिछले काफी समय से किराए के मकान में रह रहे थे।

घरेलू विवाद में हुई हत्या

पुलिस जांच में सामने आया है कि शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई जो देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि सूरज ने गुस्से में आकर पास पड़ी पत्थर की कुंडी से नेहा के सिर पर वार कर दिया।
नेहा खून से लथपथ होकर चारपाई पर गिर पड़ी और उसकी वहीं मौके पर मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पति सूरज मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर नरवाना थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है।

चार बच्चों की मां थी नेहा

जानकारी के अनुसार, मृतका नेहा एक प्राइवेट स्कूल में स्वीपर का काम करती थी, जबकि उसका पति सूरज राजमिस्त्री है।
दोनों के चार बच्चे हैं—तीन बेटियां और एक बेटा। अब यह मासूम बच्चे मां की मौत और पिता की गिरफ्तारी के बाद बेसहारा हो गए हैं।

पुलिस जांच जारी

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

📰 हरियाणा की ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें AlakhHaryana.com के साथ। 📌 
#हरियाणा_क्राइम #जींद_हत्या #महिला_हिंसा #NARWANA #HaryanaNews #DomesticViolence #CrimeNews #AlakhHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *