• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा विधानसभा की 5 नई समितियों का गठन, अधिसूचना जारी: लोकहित के कार्यों को मिलेगी गति

हरियाणा विधानसभा की 5 नई समितियों का गठन, अधिसूचना जारी: लोकहित के कार्यों को मिलेगी गतिहरियाणा विधानसभा की 5 नई समितियों का गठन, अधिसूचना जारी: लोकहित के कार्यों को मिलेगी गति

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2025-26 के लिए विधान सभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमों के तहत पांच नई समितियों का गठन किया है। इस संबंध में मंगलवार को अधिसूचना जारी की गई जिसे हरियाणा सरकार के राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भेजा गया है।

इस अधिसूचना की प्रति सभी विधायकों, मुख्य सचिव, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, तथा महालेखाकार को सूचनार्थ प्रेषित की गई है।

गठित समितियां एवं अध्यक्ष

🔹 नियम समिति

  • सभापति (पदेन): हरविन्द्र कल्याण (विधानसभा अध्यक्ष)

  • सदस्य:

    • भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (पूर्व मुख्यमंत्री)

    • डॉ. रघुवीर सिंह कादियान (पूर्व विस अध्यक्ष)

    • घनश्याम दास

    • सावित्री जिंदल

    • कृष्णा गहलावत

    • देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री

    • अर्जुन चौटाला

🔹 आवास समिति

  • सभापति (पदेन): डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा (विधानसभा उपाध्यक्ष)

  • सदस्य:

    • घनश्याम दास

    • भगवान दास

    • मनदीप चट्ठा

    • पूजा

🔹 याचिका समिति

  • सभापति: घनश्याम दास

  • सदस्य:

    • गीता भुक्कल

    • शकुंतला खटक

    • परमवीर सिंह

    • भगवान दास

    • लक्ष्मण सिंह यादव

    • तेजपाल तंवर

    • हरिंदर सिंह

    • आदित्य देवीलाल

🔹 अधीनस्थ विधान समिति

  • सभापति: कृष्णा गहलावत

  • सदस्य:

    • घनश्याम सर्राफ

    • राम कुमार कश्यप

    • रघुबीर तेवतिया

    • सुनील सतपाल सांगवान

    • कंवर सिंह

    • मनदीप चट्ठा

    • विकास सहारण

    • हरियाणा के महाधिवक्ता

🔹 विशेषाधिकार समिति

  • सभापति: मूलचंद शर्मा

  • सदस्य:

    • चन्द्रमोहन

    • सावित्री जिंदल

    • ओम प्रकाश यादव

    • जरनैल सिंह

    • तेजपाल तंवर

    • प्रमोद विज

    • राम करण

    • रणधीर पनिहार

    • अर्जुन चौटाला

विधानसभा अध्यक्ष का बयान

विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि ये समितियां वर्ष भर लोकहित से जुड़े मामलों पर विधायी कार्य करती रहती हैं। जब सदन नहीं चलता, तब भी ये समितियां सदन के एक लघु रूप के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाती हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और सक्रियता से समितियों की बैठकों में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *