• Tue. Aug 25th, 2026

पाकिस्तानी गोलीबारी में हरियाणा के लांसनायक शहीद: पिता ने दी मुखाग्नि, बोले – “भारत माता के लिए मेरे दो बेटे और तैयार हैं”; पत्नी 7 महीने की गर्भवती

पाकिस्तानी गोलीबारी में हरियाणा के लांसनायक शहीद: पिता ने दी मुखाग्नि, बोले – “भारत माता के लिए मेरे दो बेटे और तैयार हैं”; पत्नी 7 महीने की गर्भवतीपाकिस्तानी गोलीबारी में हरियाणा के लांसनायक शहीद: पिता ने दी मुखाग्नि, बोले – “भारत माता के लिए मेरे दो बेटे और तैयार हैं”; पत्नी 7 महीने की गर्भवती

पलवल | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत की एयर स्ट्राइक के बाद जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में हरियाणा के पलवल जिले के लांसनायक दिनेश कुमार शहीद हो गए। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गुलाबद में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। पिता दयाचंद ने अपने वीर बेटे को मुखाग्नि दी।

दिनेश कुमार की पार्थिव देह दोपहर 2 बजे दिल्ली से उनके गांव पहुंची। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका शरीर गांव में पहुंचा, भारत माता की जय और शहीद अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। सैकड़ों ग्रामीण और सेना के अधिकारी उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। पूरे गांव में गम और गर्व का मिला-जुला माहौल था।

शहीद के पिता दयाचंद ने कहा, “मुझे गर्व है कि मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ। मेरे दो और बेटे भारतीय सेना में हैं, वे भी भारत माता की सेवा को तैयार हैं।” दिनेश पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाई – कपिल और हरदत्त – अग्निवीर योजना के तहत सेना में कार्यरत हैं। एक भाई पुष्पेंद्र पढ़ाई कर रहा है और सबसे छोटा भाई विष्णु पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता है।

लांसनायक दिनेश की पत्नी सीमा पेशे से वकील हैं। उनके दो छोटे बच्चे हैं – 8 साल की बेटी और 3 साल का बेटा। सीमा इस समय 7 महीने की गर्भवती हैं। पूरे परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन साथ ही बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व भी है।

कैसे हुए शहीद

7 मई को भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। इसके बाद बौखलाए पाकिस्तान ने पुंछ सेक्टर में भारी गोलीबारी शुरू कर दी। मोर्चे पर तैनात लांसनायक दिनेश ने अपने चार साथियों के साथ जवाबी कार्रवाई की, लेकिन इस दौरान सभी पांचों सैनिक गोली लगने से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय दिनेश ने वीरगति को प्राप्त किया।

नेताओं और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पूर्व मंत्री विपुल गोयल भी गुलाबद गांव पहुंचे। सैकड़ों ग्रामीणों ने बाइक रैली निकालकर ‘शहीद दिनेश अमर रहें’ के नारे लगाए और तिरंगा लहराया।

शहीद की मां को ढांढस बंधाने महिलाएं उनके पास बैठीं रहीं। पूरे गांव में मातम पसरा रहा, लेकिन हर किसी की आंखों में दिनेश की बहादुरी पर गर्व भी साफ नजर आया।

🕯️ शत-शत नमन इस वीर सपूत को, जिसने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। जय हिंद।

  • Lance Naik Dinesh sharma, Palwal Martyr, Pakistan Firing, Indian Army Sacrifice, Pregnant Army Widow

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *