• Wed. Aug 26th, 2026

चरखी दादरी में पूर्व सैनिक ने खेत में खुद को मारी गोली, दो दिन पहले ही आया था छुट्‌टी पर

चरखी दादरी में पूर्व सैनिक ने खेत में खुद को मारी गोली, दो दिन पहले ही आया था छुट्‌टी परचरखी दादरी में पूर्व सैनिक ने खेत में खुद को मारी गोली, दो दिन पहले ही आया था छुट्‌टी पर

चरखी दादरी (बेरला ढाणी), 10 मई:
चरखी दादरी जिले के गांव बेरला की ढाणी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 52 वर्षीय पूर्व सैनिक सुनील कुमार ने खेत में अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह हाल ही में राजस्थान के गंगानगर में अपनी निजी नौकरी से छुट्‌टी लेकर घर आए थे।

घटना की जानकारी ऐसे मिली

सुनील कुमार 7 मई की शाम अपने खेत पर गए थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। 8 मई की सुबह खेत के पड़ोसी ने फोन कर उनके मृत अवस्था में कुएं के पास पड़े होने की सूचना दी। परिजनों ने मौके पर जाकर देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस और एफएसएल टीम पहुंची मौके पर

बाढड़ा थाना पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेब) की टीम ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल भिजवाया। वहां शव का एक्स-रे और पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

परिजन बोले: सफाई करते समय हुआ हादसा

मृतक के परिजनों का कहना है कि सुनील अपनी लाइसेंसी पिस्तौल की सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई जिससे उनकी मौत हो गई।

सेना से रिटायर, निजी नौकरी कर रहे थे

सुनील कुमार भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद राजस्थान के गंगानगर में एक प्राइवेट फर्म में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। वह एक बेटा और एक बेटी के पिता थे, दोनों अभी अविवाहित हैं।

पुलिस ने दर्ज किया इत्तफाकिया मौत का मामला

बाढड़ा थाना से पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंचे एएसआई ओमबीर ने बताया कि बेटे मोहित की शिकायत पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *