• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में मानसून एक्टिव: 9 जिलों में बारिश, 7 जुलाई तक अलर्ट, तापमान में गिरावट

हरियाणा में मानसून एक्टिव: 9 जिलों में बारिश, 7 जुलाई तक अलर्ट, तापमान में गिरावटहरियाणा में मानसून एक्टिव: 9 जिलों में बारिश, 7 जुलाई तक अलर्ट, तापमान में गिरावट

हिसार | अलख हरियाणा
हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। हिसार, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, करनाल, गुरुग्राम और फतेहाबाद में सुबह से बूंदाबांदी दर्ज की गई।

अहीरवाल क्षेत्र में देर रात से ही बारिश का दौर जारी रहा, वहीं पानीपत और सोनीपत क्षेत्र में सुबह करीब 8 बजे तक अच्छी बारिश देखने को मिली। कई जगह लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मानसून पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा। प्रदेश में 7 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

वहीं दक्षिण और पश्चिमी हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

जलभराव और ट्रैफिक को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान निचले इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में आई बड़ी गिरावट

मानसून के सक्रिय होने के बाद हरियाणा के तापमान में राहत मिली है। कुछ दिन पहले जहां पारा 44-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब अधिकतम तापमान गिरकर 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे गर्मी से और राहत मिलने की उम्मीद है।

Haryana Weather, Haryana Monsoon, Rain Alert Haryana, IMD Haryana, Hisar Weather, Haryana News

#HaryanaWeather #Monsoon2026 #HaryanaNews #RainAlert #AlakhHaryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *