• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana, संयुक्त अहीर रेजीमेंट मोर्चा के नेता को बदमाशों ने मारी गोली

 Haryana,संयुक्त अहीर रेजीमेंट मोर्चा (United Ahir Regiment Morcha) के राष्ट्रीय सचिव मोनू यादव (Monu Yadav) को यहां खेड़की दौला इलाके में बदमाशों ने गोली मार दी। इस घटना में वह घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हमला मोनू यादव और उनके गांव के निवासी नवीन के बीच रंजिश का नतीजा है। करीब 10 दिन पहले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान नवीन और उसके साथियों का मोनू यादव तथा उनके समर्थकों से झगड़ा हो गया था।

मोर्चा अहीर समुदाय के सदस्यों के लिए सेना में एक रेजिमेंट की मांग कर रहा है। मोनू यादव के साथ मौजूद राज यादव के मुताबिक, घटना के समय वे स्कॉर्पियो कार से एसपीआर रोड स्थित एक फार्म हाउस की ओर जा रहे थे कि तभी नवीन और अन्य लोग रेंज रोवर में वहां आए।

Haryana, सरपंचों का ई-‘टेंडर पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन, लाठीचार्ज

राज यादव ने कहा, जब उन्होंने हमें रोका, तो मोनू अपनी कार से उतर गए और भागने लगे …. फिर आरोपी मोनू के पीछे भागे और कई गोलियां चलाईं और फिर अपनी कार से भाग गए। मोनू ने अपने भाई को बुलाया जो मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले गया।

बाद में, पुलिस ने अस्पताल में मोनू यादव का बयान दर्ज किया। घटना के बाद संयुक्त अहीर रेजीमेंट मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में ग्रामीण पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, “हमारी टीम संदिग्धों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *