• Mon. Sep 7th, 2026

Haryana, घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म, FIR दर्ज

rape

Haryana, हरियाणा में जींद के जुलाना थाना क्षेत्र में घर में घुस कर एक महिला के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस थानाक्षेत्र की 28 वर्षीय एक महिला ने पुलिस में शिकायत की कि गत दिवस शाम को जब वह अकेली थी तब वार्ड 11 के सुरजीत उसके घर में घुस आया और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी और फिर वह फरार हो गया।

Lawrence Bishnoi के टारगेट लिस्ट में सलमान खान, खुलासा

जुलाना थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुरजीत के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोमवार को जुलाना थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *