• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana, पुलिस कार्रवाई के दौरान 1300 किलो मादक पदार्थ बरामद

Haryana, हरियाणा में मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ 15 दिन के पुलिस अभियान के दौरान करीब 1,300 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किए गए। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी।

हरियाणा पुलिस ने एक जून को ‘ऑपरेशन ध्वस्त’ शुरू किया था, जो 15 जून तक जारी रहा। इस दौरान 354 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

विज ने बताया कि 6.28 किलोग्राम हेरोइन के अलावा 15.75 किलोग्राम अफीम, 793.35 किलोग्राम चूरा पोस्त, 22.087 किलो चरस, 409.90 किलोग्राम गांजा और कुछ अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।

Delhi Police पहलवानों के खिलाफ मामला वापस ले सकती है

आरोपियों को अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, अंबाला कैंट, गुरुग्राम, हांसी, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ और नूंह सहित विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किया गया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *