• Sat. Sep 12th, 2026

कम आय वाले Toll की जिम्मेदारी अब महिलाओं के हाथ

Toll, MP में कम आय वाले टोल नाकों की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह की महिलाएं संभालेंगी। इन टोल नाकों पर होने वाली कुल आय में से 30 फीसदी राशि स्व-सहायता समूहों को दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि मंत्रिपरिषद ने महिला स्व-सहायता समूह द्वारा उपभोक्ता शुल्क संग्रहण के लिए नीति का अनुमोदन किया। मंत्रिपरिषद ने महिला स्व-सहायता समूह को अधिक सक्षम एवं उपभोक्ता शुल्क (टोल) संग्रहण में सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया।

निर्णय के अनुसार पूर्व में उपभोक्ता शुल्क संग्रहण की स्वीकृति प्राप्त मार्गों में से दो करोड़ से कम वार्षिक संग्रहण आय वाले मार्गों पर उपभोक्ता शुल्क संग्रहण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जायेगा। ऐसे मार्ग के चयन के लिए मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को अधिकृत किया गया है।

Haryana, सरपंचों और पंचों के लिए बड़ा ऐलान, बढ़ा मानदेय

विधानसभा में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक ने प्रदेश के शासकीय सेवकों की क्षमता निर्माण के लिए “मध्य प्रदेश क्षमता निर्माण नीति-2023’’ का अनुमोदन किया। राज्य की नवीन क्षमता निर्माण नीति-2023 भारत सरकार द्वारा लागू मिशन कर्मयोगी की अवधारणा एवं विशेषताओं को सम्मिलित करते हुए और क्षमता विकास आयोग के सदस्य से परामर्श प्राप्त करते हुए तैयार की गई है।

भारत सरकार की राष्ट्री

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *