• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana, आज से शुुरू होगा आयुष्मान भव अभियान

Haryana, हरियाणा का स्वास्थ्य विभाग राज्य में स्वास्थ्य योजना को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के मकसद से आज से 31 दिसंबर तक  ‘आयुष्मान भव’ अभियान चलाएगा।

‘आयुष्मान भव’ अभियान पर चर्चा के लिए मुख्य सचिव संजीव कौशल ने एक बैठक की। इसकी अध्यक्षता करते हुए कहा कि चार महीने तक चलने वाले इस अभियान के दौरान हर घर से संपर्क किया जाएगा और इसके दायरे में समूची आबादी को शामिल किया जाएगा।

कौशल ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई) के तहत 1.8 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि तीन लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों को स्वास्थ्य कार्ड पाने के लिए 1,500 रुपये का वार्षिक प्रीमियम देना होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, कौशल ने कहा कि योजना के तहत लगभग आठ लाख लोगों को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे।

Haryana, चौकीदार ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगा की आत्महत्या

इसके अलावा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ग्राम-स्तर पर सभाओं का आयोजन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान प्रत्येक शनिवार और रविवार को स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों पर आयुष्मान मेलों का आयोजन भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन मेलों में मधुमेह, ब्लड प्रेशर, कैंसर, तपेदिक (टीबी), कुष्ठ रोग, संक्रामक रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण व आंखों की जांच से संबंधित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *