• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana, चौकीदार ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगा की आत्महत्या

concept image

Haryana, हरियाणा में जींद में एक स्कूल के चौकीदार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी अनुसार करसिंधू गांव में एक सरकारी विद्यालय में एक चौकीदार ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उचाना खंड के मांडी कलां गांव के रिषीपाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सफाईकर्मी सह चौकीदार की नौकरी करते थे।

बृहस्पति को वह स्कूल कमरे में फांसी पर लटकता मिले। उचाना थाना प्रभारी रविंद्र ने बताया कि पुलिस ने रिषीपाल के शव के पास से मिले कथित सुसाइड नोट और उनके बेटे की शिकायत के आधार पर प्रधानाचार्य समेेत तीन अध्यापकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Haryana, जेल से मोबाइल फोन बरामद, हंगामे के बीच FIR

इस सुसाइड नोट में कथित रूप से लिखा है कि स्कूल का प्रधानाचार्य चुडिया राम, धर्मपाल, हरकेश शास्त्री रिषीपाल को दुखी करते थे। वे छुट्टी वाले दिन भी उन्हें घर नहीं जाने देते थे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *