• Fri. Sep 4th, 2026

Haryana, जेल से मोबाइल फोन बरामद, हंगामे के बीच FIR

Haryana, हरियाणा के भोंडसी जेल में एक कैदी के पास से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद तीन कैदियों ने जबरदस्त हंगामा किया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

भोंडसी जेल उपाधीक्षक चरण सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस ने जेल में बंद कैदी नवीन उर्फ ढांगावाला के पास से मोबाइल फोन, एक सिम कार्ड और एक चार्जर बरामद किया है। उन्होंने बताया कि नवीन रेवाड़ी का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, एक कैदी ने लोहे की ग्रिल पर अपना सिर मारकर खुद को घायल कर लिया जबकि दो अन्य कैदियों ने जेल कर्मचारियों के साथ हाथापाई की।

रोहतक में बीड़ी पीने के शक में स्कूल प्राचार्य ने की बेरहमी से पिटाई ,ऊपर तक पहुंच की दी धमकी

पुलिस ने बताया कि जेल प्राधिकरण की शिकायत के बाद भोंडसी पुलिस थाने में तीनों कैदियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि तीनों कैदियों के खिलाफ भोंडसी पुलिस थाने में बृहस्पतिवार को जेल अधिनियम की धारा 42 (ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *