• Fri. Sep 11th, 2026

रूपये एठने के लिए नाबालिग ने रेप की झूठी रिपोर्ट लिखाई, जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा

rape

 Fake Rape Case,  इंदौर में तीन लोगों से एक करोड़ रुपये ऐंठने के लिए उन्हें नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों में एक शातिर बदमाश भी शामिल है।

लड़की का आरोप लगाया था कि शहर के निपानिया क्षेत्र में तीन लोगों ने उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया और इसके बाद वे उसे शराब की एक दुकान के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अभिषेक आनंद ने बताया कि आरोपियों की पहचान हेमंत चोपड़िया और राहुल लाखरे के रूप में हुई है। महिला उप निरीक्षक के जरिये लड़की को भरोसे में लेकर बात की गई, तो इन तीन लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का उसका आरोप सही नहीं पाया गया।

उन्होंने कहा कि लड़की को चोपड़िया ने इस बात के लिए राजी किया था कि वह पुलिस थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराए ताकि बाद में अदालत में समझौते के बदले इन लोगों से एक करोड़ रुपये की रकम ऐंठी जा सके।

पीएम मोदी के डिग्री पर विवाद, केजरीवाल के मानहानि मामले में आदेश सुरक्षित

डीसीपी ने बताया कि गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की लड़की को चोपड़िया ने अवैध वसूली से प्राप्त होने वाली रकम का आधा हिस्सा देने का लालच दिया था। उन्होंने बताया कि चोपड़िया पर संगीन अपराधों को लेकर शहर में 10 से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं।

आनंद ने बताया कि साजिश में शामिल राहुल लाखरे ने नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म भी किया था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *