• Fri. Sep 11th, 2026

राजस्थान सरकार पर भाजपा प्रवक्ता ने साधा निशाना, कहा- राज्य में कांग्रेस का लक्ष्य केवल कुर्सी बचाना

BJP, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चार साल आठ महीने के अपने कार्यकाल में कांग्रेस का लक्ष्य केवल कुर्सी बचाना रहा।

अपनी कुर्सी को बचाए रखने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों को ‘स्वच्छंद’ कर दिया जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा और कानून व्यवस्था का ‘जनाजा’ निकल गया।

राठौड़ ने सूरतगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को जनता ने राजस्थान के विकास के लिए चुना था, पर आज हालत यह है की राज्य में पीने के लिए पानी नहीं है।

उन्होंने राजस्थान में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा की तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति और सनातन धर्म को चोट पहुंचाना कांग्रेस के ‘डीएनए’ में है।

पीएम मोदी के डिग्री पर विवाद, केजरीवाल के मानहानि मामले में आदेश सुरक्षित

पार्टी के बयान के अनुसार राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण ही पंजाब और कश्मीर का जो हाल हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा है।

राठौड़ ने कहा कि भाजपा ‘परिवर्तन संकल्प’ यात्रा के माध्यम से घर-घर तक इस कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को पहुंचाने के लिए धरातल पर उतरी है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *