• Fri. Sep 11th, 2026

पीएम मोदी के डिग्री पर विवाद, केजरीवाल के मानहानि मामले में आदेश सुरक्षित

Pm Modi , गुजरात में अहमदाबाद की अदालत ने आप के नेताओं अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह की याचिकाओं पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसमें उन्होंने आपराधिक मानहानि मामले में एक स्थानीय मजिस्ट्रेट द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती दी थी।

गुजरात विश्वविद्यालय ने मोदी की डिग्री के संबंध में अपमानजनक बयानों को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के खिलाफ यहां एक मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष आपराधिक मानहानि वाद दायर किया है।

दोनों नेताओं पर प्रधानमंत्री मोदी की शैक्षणिक डिग्री पर विवादास्पद टिप्पणियां करने का आरोप है। सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश जे.एम. ब्रह्मभट्ट ने 14 सितंबर तक के लिये आदेश सुरक्षित रख लिया।

Haryana, कुछ कानून होंगे अपराध की श्रेणी से बाहर, मुख्य सचिव ने की बैठक

गुजरात उच्च न्यायालय द्वारा सत्र अदालत के प्रधान न्यायाधीश को एक न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए कहने के कुछ दिनों बाद अदालत ने छह सितंबर को मामले की सुनवाई शुरू की।

छह और आठ सितंबर को सुनवाई के दौरान आप नेताओं के वकीलों ने दलील दी कि निचली अदालत का समन आदेश गलत था और गुजरात विश्वविद्यालय इस मामले में मानहानि का वाद दायर नहीं कर सकता। वकीलों ने तर्क दिया कि दोनों नेताओं के खिलाफ कोई मामला नहीं बनता।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *