• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन , बेंगलुरु नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीते पदक

Byalakhharyana@123

Sep 13, 2023

हरियाणा। हरियाणा के तीन खिलाड़ियों ने बेंगलुरु में आयोजित अंडर-19 जूनियर में नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में  पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिखाया है। । हरियाणा के तीन खिलाड़ियों अनमोल,उन्नति हुड्डा ,मयंक राणा ने दमदार खेल दिखाते हुए पदक हासिल किये। हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान देवेंद्र सिंह और महासचिव अजय सिंघानिया ने विजेताओं को शानदार प्रदर्शन हेतु बधाई दी।

राष्ट्रीय स्पर्धा में देशभर से आए बैडमिंटन खिलाड़ियों के साथ चुनौती पूर्ण मुकाबलों में हरियाणा के 3 खिलाड़ियों ने पदक जीत कर प्रदेश के खेल प्रेमियों को गर्व अनुभव कराया है।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने बताया कि बेंगलुरु में आयोजित नेशनल टीम बैडमिंटन चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अनमोल खरब ने शानदार प्रदर्शन किया । अनमोल ने खिताबी जीत से जरा सा चूकते हुए सिल्वर मेडल जीता तो वहीं उन्नति हुड्डा ने इस स्पर्धा के गर्ल्स सिंगल में जबरदस्त मुकाबला करते हुए हरियाणा के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। हरियाणा के ही मयंक राणा और उनके जोड़ीदार ने बॉयज डबल मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान रिटायर्ड आईएएस अफसर देवेंद्र सिंह तथा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष और हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार से प्रदेशभर के युवाओं का बैडमिंटन खेल की तरफ रुझान बढ़ता जा रहा है ,वो तारीफ के काबिल है। लेकिन अभी इस क्षेत्र में और अधिक कार्य किए जाने की आवश्यकता है , हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन इसके लिए दिन रात प्रयास करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *