• Thu. Sep 17th, 2026

Haryana, इंस्टाग्राम पर लाइव आकर व्यक्ति ने की खुदकुशी, पत्नी ने लगाया आरोप

ByAlka

Sep 13, 2023

Haryana, हरियाणा के गुरुग्राम में एक व्यक्ति ने होटल के एक कमरे से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। मृतक विक्रम की पत्नी ने एक महिला पर ब्लैकमेल करने और उसके पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

हिसार की रहने वाली मृतक की पत्नी नीरू द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, सोमवार को उनके पति विक्रम अपनी एक महिला मित्र के बुलाने पर उसका जन्मदिन मनाने के लिए सेक्टर-38 के एक होटल में गए थे।

पुलिस के मुताबिक, नीरू ने अपनी शिकायत में कहा, होटल में, मेरे पति को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया और यहां तक कि इसे इंस्टाग्राम लाइव पर रिकॉर्ड भी किया गया।

वह लगातार विक्रम को ब्लैकमेल कर उससे पैसे की मांग कर रही थी। उसके पास उन दोनों के कुछ आपत्तिजनक वीडियो थे जिन्हें वह ऑनलाइन जारी करने की धमकी देती थी।

Nuh Violence, विधायक मामन खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, खटखटाया कोर्ट का दरवाजा

नीरू ने यह भी कहा, उसने विक्रम को दो बार प्रताड़ित किया और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद ने कहा, ‘‘शिकायत के अनुसार, हिमाचल प्रदेश की मूल निवासी अंशी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।’’

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *