• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में I.N.D.I.A में आ सकती है बड़ी दरार ,आप का अकेले इलेक्शन लड़ने के ऐलान पर हुड्डा का करारा पलटवार

Byalakhharyana@123

Sep 13, 2023

हरियाणा ।एक ओर बीजेपी को रोकने के लिए 26 विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन तैयार किया है लेकिन वहीं दूसरी ओर गठबंधन बनने के बाद से ही दरारें आने की खबरें भी सामने आ रही है। सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर बात नहीं बनने से गठबंधन में शामिल पार्टियां एक मुद्दे पर सहमत नहीं हो पा रही है। अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा में I.N.D.I.A गठबंधन की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में हरियाणा के नेताओं की ट्रेनिंग के बाद अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने यहां तक कह दिया है कि AAP और INLD का किसी भी लोकसभा सीट पर दावेदारी करने का अधिकार नहीं है।हुड्डा ने विपक्षी दलों की एकजुटता को स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सराहनीय पहल बताया, लेकिन साथ ही यह भी कह दिया कि सीटों का बंटवारा राजनीतिक दलों के पास मौजूद वोट बैंक के आधार पर होता है।उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी

आम आदमी पार्टी इन दिनों संगठन को बढ़ाने पर जोर दे रही है। राज्य और जिला के बाद अब बूथ लेवल की तैयारी कर रही है। इसी को लेकर हरियाणा के नेताओं का दिल्ली में बूथ लेवल को ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। इस ट्रेनिंग कैंप के बाद AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव होंगे। हरियाणा में बहुत ऊर्जा है और यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। इसलिए आप विधानसभा कि सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगे।

 

इसके पलटफेर में पूर्व सीएम ने आप और INLD की दावेदारी पर वोट प्रतिशत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर आप को कितने वोट मिले, यह सबके सामने है। पिछले 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी 10 लोकसभा सीटें जीती थीं। दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस रही। बाकी राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत का आंकड़ा किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में कांग्रेस ही सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है।

साल 2014 और 2019 लोकसभा चुनाव प्रदेश की सभी सीटों पर हारने वाली देश की सबसे पुरानी कांग्रेस इस बार फिर पुरानी रणनीति पर अमल करना चाहती है। पार्टी का कई राज्यों में नए सिरे से चुनाव पूर्व गठबंधन करने का इरादा है। इन राज्यों में हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल, झारखंड, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं।

25 सितंबर को देश के पूर्व पीएम चौधरी देवीलाल की जयंतीको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाले देवीलाल की पार्टी इंडियन नेशनल लोक दल उनकी 110वीं जयंती के मौके पर I.N.D.I.A. में शामिल होने की घोषणा कर सकती है।ऐसा होता है तो I.N.D.I.A. में हरियाणा के 10 सीटों के बंटवारे पर घमासान मच सकता है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख धरा सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयारी में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *