• Fri. Sep 4th, 2026

INDIA गठबंधन पर बोले हुड्डा, हरियाणा में अकेले जीतने में सक्षम है कांग्रेस, सीएम दावेदार पर कही ये बात

bhupindra_hudda

INDIA alliance, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि हरियाणा में सभी सीटों पर कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सभी 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी में कोई अंतर कलह नहीं है, पार्टी मजबूत है।

कांग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है। हर किसी को पार्टी में अपनी बात रखने का अधिकार है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अगले मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर अपनी दावेदारी पेश की।

उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद का दावेदार हूं। कोई भी दावेदार हो सकता है। फैसला पार्टी को लेना है, लेकिन कोई अगर मुझसे पूछेगा तो मैं अपनी दावेदारी तो पेश करूंगा ही।

BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-सनातन धर्म के अपमान पर क्यों चुप है शीर्ष नेतृत्व

आम आदमी पार्टी के साथ सीट बंटवारे के सवाल पर हुड्डा ने कहा सीट मांगने का भी कोई आधार होता है. हाल ही में आदमपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव हुआ था।  इसमें आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हो गई थी इसलिए सभी सीटों पर कांग्रेस ही अकेले चुनाव लड़ेगी।

कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है. मेरे खिलाफ कोई नहीं है। कांग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है, यहां हर कोई अपनी बात रख सकता है. जो लोग मुझसे पूछेंगे की आप सीएम के लिए दावेदार है तो मैं कहूंगा हां।

 

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *