• Mon. Aug 24th, 2026

SYL नहर फैसले पर सीएम खट्टर ने किया सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद ,पंजाब सरकार से की अपील

हरियाणा। हरियाणां के मुख्यमंत्री ने SYL नहर फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद किया है। सीएम ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरियाणा के हक में फैसला लेने और पंजाब सरकार को नहर को लेकर जल्दी से जल्दी कदम उठाने की फटकार को लेकर आभार जताया है। सीएम ने पंजाब सरकार से भी अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार को भी कोर्ट के फैसले का पालन करते हुए दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस से हरियाणा वासियों को पानी का सही स्तर मिलेगा और किसानों को इस का फैसलों में पूरा लाभ मिलेगा।

दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्वीट करते हुए करते हुए न्यायालय का आभार जताया और पंजाब सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश की पालना करने की मांग की।मुख्यमंत्री ने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवन रेखा है और हरियाणा वासियों का हक है। उन्होंने कहा कि वे आज के आदेश के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय का सभी प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद करते हैं और उम्मीद करते हैं कि पंजाब सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों पर बिना देर किये अमल करेगी। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह एसवाईएल के सर्वे का कार्य भी बिना देरी के पूर्ण करवाकर हरियाणा को वर्षों से वंचित उसका हक़ दिलवाने का कार्य करे।

आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब अपने क्षेत्र में एसवाईएल कैनाल का निर्माण कार्य पूरा न करके हरियाणा के हिस्से के लगभग 1.9 एमएएफ जल का उपयोग कर रहा है। हरियाणा को उसके हक का यह पानी मिलने से प्रदेश की 10.08 लाख एकड़ भू सिंचित होगी, प्रदेश की प्यास बुझेगी व लाखों किसानों को लाभ मिलेगा। इस पानी के मिलने से दक्षिणी हरियाणा में जो भूजल स्तर काफी नीचे जा रहा है उसमें भी सुधार होगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि पंजाब सरकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार बिना देरी के एसवाईएल के माध्यम से हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *