• Tue. Aug 18th, 2026

Haryana, टिकट बुकिंग करने के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी, कर्मचारी गिरफ्तार

Haryana, गुरुग्राम पुलिस ने एयर लाइंस से टिकट बुकिंग करने के नाम पर 1 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार 2021 में आईजीटी कम्पनी के मैनेजर ने साइबर पश्चिम थाने में एक लिखित शिकायत दी थी।

आरोपी से पुलिस पूछताछ में पता चला कि वो IGT Solution Pvt. Ltd. में नौकरी करता था. इसी दौरान उसने एयरलाइंस के टिकट बुक करने का काम किया था। उसने फर्जी तरीके से उस पैसे को कंपनी के अकाउंट मे ना डलवाकर अपने अकाउंट में ट्रांसफर करके करीब एक करोड़ रुपए का फ्रॉड किया था.

इस शिकायत में बताया गया था कि कंपनी के एक कर्मचारी और कुछ ट्रैवल एजेंट ने मिलकर कंपनी की यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करके एयरलाइंस के टिकट बुकिंग से आने वाली पेमेंट को कंपनी के खाते में ट्रांसफर ना करके अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया।

Haryana में तीन लाख रुपये रिश्वत की लेते DFO गिरफ्तार, अलमारी से रिश्वत की राशि बरामद

पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान रोशन मिश्रा के रूप में हुई। आरोपी मामला सामने आने के बाद से फरार चल रहा था। उसके अलावा एक अन्य आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था, जिसे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

इस मामले में 1 अन्य आरोपी भागीरथ को पहले ही पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने आरोपी रोशन के कब्जे से 1 मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *