• Wed. Sep 2nd, 2026

Haryana में तीन लाख रुपये रिश्वत की लेते DFO गिरफ्तार, अलमारी से रिश्वत की राशि बरामद

Haryana,  हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दादरी के डीएफओ को कथित रूप से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम ने डीएफओ को धर दबोचा और उसकी अलमारी से रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

सीएम उड़नदस्ते के पुलिस उपाधीक्षक संदीप सिंह और ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुमित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि संदीप कुमार नामक ठेकेदार ने शिकायत की थी।

डीएफओ दिलीप सिंह ने उससे बकाया भुगतान जारी करवाने, काली सूची से हटाने एवं उस पर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करवाने की एवज में तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

Haryana सरकार का दावा फेल, धान खरीद के 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं आ रहे अकाउंट में

शिकायत के बाद एक टीम बनायी गयी और उस टीम ने शिकायतकर्ता को 500-500 रुपए के छह पैकेट लेकर दिलीप सिंह के निवास पर भेजा। रिश्वत के पैसे के साथ आरोपी डीएफओ को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *