• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने घोषित कि सेकेंडरी व सीनियर सैकेण्डरी की पूरक परीक्षाओं की तारीख ,इस वेबसाइट से देखे

हरियाणा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अक्तूबर-2023 की पूरक परीक्षाएं 20 अक्तूबर से आरम्भ होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

बोर्ड प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षा 20 अक्टूबर से आरम्भ होकर 08 नवम्बर, 2023 तक संचालित होंगी।

उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 20 अक्टूबर से आरम्भ होकर 31 अक्टूबर, 2023 तक तथा सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 08 नवम्बर, 2023 तक संचालित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *