• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana सरकार का दावा फेल, धान खरीद के 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं आ रहे अकाउंट में

Haryana, हरियाणा में खट्टर सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर किए गए दावे फेल नजर आ रहे हैं। इस समय किसानों की धान कटाई का सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है, जिसके चलते अनाज मंडी में भारी मात्रा में किसानों की धान पहुंच रही है।

आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ती ओर से धान की सरकारी खरीद 25 सितंबर से शुरू कर दी गई है। धान तो किसानों की सही तरीके से खरीदी जा रही है। सरकार ने दावा किया था कि किसानों की धान खरीदने के बाद उनके खाते में होगी। लेकिन, चार-पांच दिन बीत जाने के बाद भी बहुत से किसानों को उनकी धान का पैसा अकाउंट में नहीं पहुंच पा रहा है।

अकाउंट में पैसे न मिलने के चलते किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र के किसानों की पेमेंट आने के साथ-साथ करनाल के किसानों के बीच पेमेंट आने में देरी हो रही है।

वेकेशन के बाद घर लौटे Allu Arjun, पत्नी के साथ तस्वीरें वायरल

कमीशन एजेंट रणबीर सिंह कुरुक्षेत्र ने कहा ‘धान खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है, लेकिन उठान में कुछ देरी हो रही है। ज्यादातर किसानों की स्थान जो आज से चार-पांच दिन पहले खरीदी गई है।

उनमें से ज्यादातर किसानों के पैसे अभी तक खाते में नहीं आए हैं। हालांकि सरकार के द्वारा यह बात कही गई थी कि पिछले सीजन में किसानों की धान की पेमेंट धान खरीदने के बाद 72 घंटे के अंदर उनके खाते में होगी। उस समय भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *