• Sat. Sep 12th, 2026

बहादुरगढ़ में व्यक्ति की बेरहमी से हत्या, ईंट और पत्थर की सिल्ली से व्यक्ति को उतारा मौत के घाट , शिनाख्त जारी

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बहादुरगढ़ के रेलवे स्टेशन के पास स्थित पार्क में बुधवार की रात एक युवक अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। आरोपियों ने व्यक्ति का सिर और चेहरा पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। पार्क में घूमने आये लोगों ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुचंकर लाइनपार थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले कि जाँच की। पुलिस ने शव को बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया और मृतक की पहचान लगाने में जुट गयी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार की सुबह जब लाइन पार के रेलवे पार्क में लोग सैर के लिए आए तब एक तरफ दीवार के साथ पेड़ पौधों के बीच युवक का खून से लथपथ शव लोगों को दिखा। कुछ ही देर में काफी लोग जमा हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सुचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक का सिर व मुंह पत्थर से बुरी तरह कुचला गया है। ऐसा लग रहा था कि रात के समय हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। युवक के नीचे के कपड़े भी निकले हुए थे। ऐसे में पुलिस ने आसपास में पूछताछ भी की। मृतक व्यक्ति का सिर और मुँह बुरी तरह कुचलने के कारण पहचान नहीं हो सकी इसलिए हत्या किसने और क्यों की यह भी पहचान के बाद ही पता लगेगा।

पुलिस के अनुसार जहां पर शव मिला वहां पास में ही शराब ठेका भी है। ऐसे में पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है। लोगों का कहना है कि रात के समय अक्सर पार्क में नशा करने वालों का ही बसेरा रहता है। इस तरह की घटना उसी का परिणाम हो सकती है। युवक का अर्धनग्न हालत में शव मिलना किसी और एंगल की तरफ भी इशारा कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *